एक कदम विश्व गुरु भारत की ओर

सेवा संकल्प

आदर्श वाक्य — “मानवता की सेवा ही सवोपरि धमम है। ”

सेवा संकल्प भारत पुत्र फाउंडेशन की एक मानवीय एवं सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सेवा, संवेदना, सहयोग और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।

हमारा विश्वास है कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े कार्यों से नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे प्रयासों से होता है जो किसी के जीवन में आशा, सम्मान और सहारा बनते हैं। सेवा किसी पर उपकार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और मानवीय कर्तव्य है।

“मानवता की सेवा ही सर्वोपरि धर्म है।”

प्रमुख उद्देश्य

04. स्वयंसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व
युवाओं और नागरिकों को स्वयं आगे बढ़कर समाज के लिए समय, श्रम, ज्ञान एवं सामर्थ्य समर्पित करने के लिए प्रेरित करना।

05. सम्मान के साथ सहायता
सेवा प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, आत्मसम्मान और मानवीय अधिकारों का सम्मान करते हुए संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करना।

06. सेवा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना
सेवा, सहयोग और नागरिक सहभागिता के माध्यम से एक सशक्त, संवेदनशील, समरस और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देना।

07. मानवता को सर्वोच्च मूल्य बनाना
समाज में परस्पर सहयोग, करुणा, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करना, ताकि कोई व्यक्ति स्वयं को समाज से अलग या उपेक्षित महसूस न करे।

white and black abstract painting
white and black abstract painting
white and black abstract painting
white and black abstract painting

प्रमुख उद्देश्य

01. जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाना
समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग और सहायता पहुँचाने का प्रयास करना।

02. सेवा-भाव को जनआंदोलन बनाना
नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं को सेवा कार्यों से जोड़कर सहयोग एवं संवेदना की संस्कृति विकसित करना।

03. मूलभूत आवश्यकताओं में सहयोग
भोजन, वस्त्र, शिक्षा सामग्री तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता वाले लोगों तक यथासंभव सहायता पहुँचाना।

हमारा संकल्प

सेवा संकल्प केवल सहायता देने का अभियान नहीं, बल्कि स्वयं को समाज के प्रति समर्पित करने की भावना है।

आइए, अपनी सामर्थ्य के अनुसार समय, श्रम, ज्ञान या संसाधन का योगदान दें और सेवा को अपने जीवन का संस्कार बनाएँ।

“एक कदम सेवा की ओर"

सेवा का मूल्य उसकी मात्रा में नहीं, उसकी भावना में होता है।

किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी जरूरतमंद का हाथ थामना, किसी बच्चे की शिक्षा में सहयोग करना या किसी परिवार के कठिन समय में साथ खड़ा होना—ये सभी मानवता की सेवा के रूप हैं।

सेवा संकल्प — संवेदना से सेवा, सेवा से समरसता और समर्पण से राष्ट्र निर्माण की ओर।

worm's-eye view photography of concrete building
worm's-eye view photography of concrete building
woman wearing black scoop-neck long-sleeved shirt
woman wearing black scoop-neck long-sleeved shirt
Smt. Anjum Saxena

President of Naari Nav Nirman

woman in black blazer with brown hair
woman in black blazer with brown hair
Ms. Kusumlata Kashyup

Secretary of Naari Nav Nirman

man standing near white wall
man standing near white wall
Smt. Neha Bhardwaj

Joint Secretary of Naari Nav Nirman

woman smiling wearing denim jacket
woman smiling wearing denim jacket
Ms. Shivani Chaudhary

Social Media Coordinator of Naari Nav Nirman